March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » एमएलवी महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों की सहायता की

एमएलवी महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों की सहायता की

भीलवाड़ा (केडीसी)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा महानगर द्वारा युवराज सिंह पूरावत के नेतृत्व में माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों की सहायता की गई। नगर मंत्री विकास कुमावत ने बताया कि परिषद के कार्यकर्ता महाविद्यालयों में परीक्षा फॉर्म को लेकर विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं। इस दौरान महानगर मंत्री रोहित सिंह राणावत, विजय शर्मा, विशाल शर्मा, विशाल सिंह, अभिषेक जोशी, मोहित जोशी, काजल माहेश्वरी, उषा चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।